Sunday, December 25, 2011

Christmas Special "चोको नट्स केक -(ChocoNuts Cake)"

चोकलेट केक के लिये
  • मैदा - 200 ग्राम (1 कप)
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • खाना सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • मक्खन - 100 ग्राम (आधा कप)
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम (आधा कप)
  • चोकलेट - एक चथाई कप पिघली हुई
  • कन्डैस्ड मिल्क - 100 ग्राम (आधा कप)
  • दूध - 200 ग्राम ( 1 कप)
  • अखरोट - एक चथाई कप (छोटे टुकड़े किये हुये)
Whipped Cream


क्रीम नट्स केक के लिये

  • मैदा - 200 ग्राम (1 कप)
  • बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • खाना सोडा -  आधा छोटी चम्मच
  • मक्खन - 60 ग्राम (एक चथाई कप से थोड़ी अधिक)
  • कन्डैस्ड मिल्क - 200 ग्राम (1 कप)
  • पिसी चीनी - 100 ग्राम (आधा कप)
  • दुध - 100 ग्राम (आधा कप)
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून (डंठल तोड़ लीजिये)
  • काजू - 2 टेबल स्पून (एक काजू को 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • बादाम -1 टेबल स्पून (एक बादाम को 5-6 टुकड़ों में करते हुये काट लीजिये)


विधि - How to make Eggless Chocolate and Cream Cake


चोकलेट केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.

  • मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये, ताकि बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मैदा में अच्छी तरह मिल जाय.
  • मक्खन को हलका गरम करके पिघला कर किसी बड़े बर्तन में चीनी और चोकलेट के साथ एक ही दिशा में खूब फैटिये, कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये और एक ही दिशा में अच्छी तरह मिलने तक फैट लीजिये. 
Cake Ready is Ready to delight
  •  आधा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाइये, मैदा आधा आधा करके डालिये और अच्छी तरह मिलाइये, बचा हुआ दूध डालिये और एक ही दिशा में फैटते हुये चिकना घोल होने तक फैटिये.
  • मिश्रण में अखरोट के टुकड़े डालिये और मिला दीजिये. चोकलेट केक का मिश्रण तैयार हो गया है.क्रीम नट्स केक के लिये मिश्रण तैयार कीजिये.
  • मैदा को बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिला कर, किसी थाली में 2 बार छान कर निकाल लीजिये.मक्खन को गरम करके पिघलाइये, चीनी डाल कर खूब फैटिये. 

  • मिश्रण में कन्डैन्स्ड मिल्क मिलाइये, अच्छी तरह मिलने तक फैटिये, अब दूध मिला कर अच्छी तरह मिला लीजिये, मैदा मिलाकर घोल के चिकना घोल होने तक एक ही दिशा में खूब फैटिये.
  • मिश्रण में काजू और किसमिश मिला दीजिये. केक बनाने वाले बर्तन को घी लगाकर चिकना करिये, बर्तन में थोड़ा सा मैदा डालिये, बर्तन को इस तरह हिलाइये कि मैदा की पतली परत सारे जगह फैल जाय.  इस तरह ग्रीज किये बर्तन से केक आसानी से बाहर निकल आता है.
  • ग्रीज किये बर्तन में पहले चोकलेट वाला सारा मिश्रण डाल दीजिये.  जब चोकलेट का मिश्रण अच्छी तरह बर्तन में फैल जाय तो इसके Šৠपर क्रीम नट्स केक का मिश्रण बीच में धीरे धीरे धार से गिराते हुये फैला दीजिये.
  • ओवन को 180 सेन्टीग्रेड पर पहले से गरम कीजिये, केक के बर्तन को ओवन में रखिये और ओवन को 30  मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.  30 मिनट बाद  ओवन के तापमान को 160 से.गे. सैट कीजिये और 30 मिनिट के लिये समय लगा दीजिये.

  • केक को पकाने का समय केक के आकार पर भी निर्भर करता है.  यदि आपका केक छोटा है तो वह जल्दी बेक हो जायेगा.  बड़ा केक बेक होने में अधिक समय लेता है,

ChocoNuts Cake Ready to Serve
  • ओवन से केक निकालिये और केक में चाकू गड़ा कर चैक कीजिये, यदि केक मिश्रण चाकू से नहीं चिपकता तो केक बन चुका है.  (यदि मिश्रण चाकू से चिपक कर आ रहा है तब आपको केक और पकाना होगा, तब 10 मिनिट के लिये ओवन को और सैट कीजिये और केक को फिर से चैक कीजिये.
  •  इस तरह से बनाया केक अधिकतर पिछले बनाये केक से एकदम अलग डिजायन में बेक होकर निकलता है.  अपने मन मुताबिक चोकलेट का मिश्रण नीचे या Šৠपर भी डाला जा सकता है.


Merry Christmas To Everyone

केक -(Cake Recipe)

आवश्यक सामग्री - Ingredients for   Cake Recipe

  • मैदा -                         200 ग्राम (2 कप)
  • मक्खन या घी -           80 ग्राम (आधा कप से कम)
  • कन्डेंस्ड मिल्क -         1 कप (200 ग्राम)
  • दूध -                          1 कप (200 ग्राम)
  • काजू -                      50 ग्राम ( एक चौथाई कप, एक काजू 4-5 टुकड़ों में काटा हुआ)
  • किसमिस -              50 ( डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
  • चीनी -                     100 ग्राम ( आधा कप पिसी हुई)
  • बेकिंग पाउडर -         1 छोटी चम्मच
  • खाना सोडा -             3/4 छोटी चम्मच

Different Flavor's Syrup

विधि - How to make Cake

  • मैदा, बेकिंग पाउडर और खाना सोडा मिलाइये और 2 बार छान लीजिये.  मक्कन या घी को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये.
  • मक्खन और चीनी मिलाइये, 2-3 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये.  मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये.  मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये).  दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये.  मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो.  2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किसमिस डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये.
  • केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालिये.
  • ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड  पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद  तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये. 
Cake Ready TO Serve
  • केक को निकाल कर चैक कीजिये.  केक में चाकू की नोक  गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये केक बन चुका है.
  • इसके ऊपर चोकलेट सोस दल कर चेरी रख कर सजाइए इस के ऊपर चोक्लाते की जगह किसी और फ्लेवर का सिरप  दाल सकते हैं इस केक के साथ पाइनेपल का स्य्रूप बहु बढ़िया टेस्ट
    देगा